मुझमे पनपता ये मुलायम सा खुशगवार तुम हो क्या इन खूशबुओं को महसुसते मेरे तार तुम हो क्या ठहर सी गयी हुँ मीठे पानी की तरह मुझसे भिगता मुझमे छनता ये ज्वार तुम हो क्या ये सिहरन सी युँ ही जो छुकर जाती है इसे समेटता वो खर-पतवार तुम हो क्या ऊँगलियोँ को फेरकर अपने बालो मे, जब रचती हुँ, ये बेचैन से शब्द, वो चुभते से कलम का साकार तुम हो क्या कब तक भटकुँ युँ ही, मरूस्थल मे कौधँते इल्मों की तरह, ये मुझमे ही ठहरता मेरा हर आकार तुम हो क्या चलो खुद से लड़ना नही मुझे मुझसे हारती सी मेरी जीत, जीतता हुआ तुम्हारा प्यार तुम हो क्या (c) शिल्प The softness growing like happiness in me, is it you? The fragrance being tucked in by my pores, is it you? I am still like fresh water, the one getting wet of it, the tide getting filtered of it, is it you? The shiver which touches and goes, is its passing held by you? The fingers i caress on my hairs while writing these words out, the spear of the pen i write from, the meaning of it all, is it you? Till when should i wander uselessles...
Comments
Post a Comment